पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान का आतंकवाद के खात्मे का आह्वान
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने तेहरान में हुई एक दिवसीय शिखर बैठक के बाद संयुक्त वक्तव्य में आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, "ये चीजें इस्लाम की मूल भावना और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से इतर हैं।"
तीनों नेताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निरंतर बातचीत के लिए एक तंत्र विकसित करने की बात को भी सहमति दी।
एपीपी के मुताबिक जरदारी ने कहा, "हमें इन चुनौतियों का मिलकर सामना करना होगा। यह सिर्फ हमारे अस्तित्व की बात नहीं है बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की बेहतरी और उनकी सुरक्षा की बात है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications