दिल्ली में और बारिश के आसार
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दोपहर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से भी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications