परमाणु परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का प्रक्षेपण (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तर कोरिया ने दक्षिणी होमक्योंग प्रांत के 'मुसुदानरी' प्रक्षेपण केंद्र से 130 किलोमीटर मारक क्षमता वाली मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
सूत्रों ने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के मसले पर अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर समीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार सुबह उत्तर कोरिया ने दूसरा परमाणु परीक्षण किया।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा, "यह परीक्षण आत्म रक्षा के लिए न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के मद्देनजर किया गया है। परमाणु परीक्षण करना हमारे वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की मांग थी।"
दक्षिण कोरियाई सरकार के प्रवक्ता ली डोंग क्वोन ने भी परीक्षण की पुष्टि की। उन्होने कहा, "परीक्षण की वजह से दक्षिण कोरिया के हमक्योंग प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 9.54 बजे कृत्रिम भूकंप के झटके महसूस किए गए।"
उधर, अमेरिका विदेश विभाग ने कहा कि परमाणु परीक्षण के सबंध में आ रही खबरों पर वह नजर रखे हुए है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अक्टूबर, 2006 में पहला परमाणु परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications