भारत ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर चिंता जताई
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा सोमवार को किए गए परमाणु परीक्षण को भारत ने पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय करार दिया है।
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने बाद कहा, "यह गहरी चिंता का विषय है। भारत परमाणु प्रसार के खिलाफ है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।"
इससे पहले उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा, "यह परीक्षण आत्म रक्षा के लिए न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के मद्देनजर किया गया है। परमाणु परीक्षण करना हमारे वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की मांग थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications