गुरुद्वारे पर हमले में घायल सिख गुरु की मौत, 6 हिरासत में (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सिख गुरु संत रामा नंद (57) की अस्पताल में मौत हो गई। वह भारत से यहां आए थे। घटना के समय गुरुद्वारे में मौजूद एक अन्य अतिथि सिख गुरु संत निरंजन दास (68) की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी आपातकालीन शल्य चिकित्सा की गई है।
माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में रखे गए छह व्यक्तियों ने ही गुरुद्वारे में प्रार्थना के दौरान हमले की शुरुआत की थी। आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छह दाढ़ी और पगड़ीधारी लोगों ने विएना के गुरुद्वारे में उस समय हमला बोल दिया जब वहां धर्मगुरु लोगों को उपदेश दे रहे थे।
हमलावरों में से एक ने गोलीबारी की जबकि बाकी ने चाकुओं से हमला किया हालांकि वहां मौजूद अनुयाइयों ने तत्काल हमलावरों पर काबू पा लिया लेकिन तब तक वे कई लोगों को घायल कर चुके थे।
इस गुरुद्वारे में सिख पंथ डेरा सच खंड के अनुयायी प्राय: प्रार्थना के लिए एकत्रित होते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications