विएना में गुरद्वारे पर हमले में घायल सिख गुरु की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सिख गुरु संत रामा नंद (57) की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के समय गुरुद्वारे में मौजूद एक अन्य अतिथि सिख गुरु संत निरंजन दास (68) की हालत स्थिर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छह दाढ़ी और पगड़ीधारी लोगों ने विएना के गुरुद्वारे में उस समय हमला बोल दिया जब वहां धर्मगुरु लोगों को उपदेश दे रहे थे। हमलावरों में से एक ने गोलीबारी भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications