संयुक्त राष्ट्र और श्रीलंका नस्लीय समस्या के राजनीति हल पर सहमत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के दो दिवसीय कोलंबो प्रवास के बाद शनिवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि समस्या का राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा।
बयान में कहा गया, "मून ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे द्वारा 19 मई को संसद में दिए गए उस बयान का स्वागत किया है जिसमें कहा गया था कि इस समस्या का ऐसा राजनीति हल ढूंढ़ा जाएगा जो सभी को मान्य होगा।"
गौरतलब है कि मून शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रपति के अलावा श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिथा बोगोल्लागामा और दूसरे अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications