दूसरा आतंकवाद निरोधी कार्ययोजना तैयार : चिदम्बरम
चिदम्बर की ओर से हस्ताक्षरित एक विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निर्देश पर हमने 100 दिवसीय आतंकवाद निरोधी कार्ययोजना तैयार की है जिसे एक जून से क्रियान्वित किया जाएगा।"
विगत 20 फरवरी को चिदम्बरम ने 100 दिवसीय आतंकवाद निरोधी योजना को स्वीकृति दी थी जो 21 फरवरी से 31 मई तक प्रभावी रहा।
चिदम्बरम ने कहा, "गृह सचिव ने मुझे बताया है कि कार्ययोजना को कमोबेश पूरी तरह क्रियान्वित किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications