ग्वालियर में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कम्पू थाना क्षेत्र में रॉक्सी पुल के करीब एक बहुमंजिला इमारत के भूतल में नरेन्द्र गुप्ता की आभूषण की दुकान है। वे उधारी पर रकम देने का भी कारोबार करते हैं। सोमवार की दोपहर चार सशस्त्र बदमाश उनकी दुकान पर आए और लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरे आठ लाख रुपए, सोने के कुछ आभूषण और दुकान में मौजूद तीन कर्मचारियों सहित नरेन्द्र गुप्ता का मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए। बदमाश जाते-जाते दुकान का बाहर से दरवाजा भी लगा गए।
ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम़ एस़ वर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि नरेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। नरेन्द्र गुप्ता ने लूटी गई रकम जिस व्यक्ति की होना बताई है वह यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उसने नरेन्द्र को रकम दी थी। पुलिस को नरेन्द्र की कहानी पर संदेह है इसलिए उसने जांच तेज कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications