डीएमके संप्रग सरकार में शामिल होगी : करूणानिधि
ज्ञात हो कि डीएमके ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह संप्रग सरकार को बाहर से समर्थन देगी।
करूणानिधि ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "डीएमके केंद्र की संप्रग सरकार में शामिल होगी। मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए डीएमके के सांसद दिल्ली रवाना हो रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनकी फोन पर बात हो गई है और मंत्री पद के लिए हमारी ओर से सौंपी गई सूची से वह संतुष्ट हैं।
डीएमके की ओर से किन-किन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications