ममता कोलकाता में रेल मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेंगी
कोलकाता/नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह मंगलवार को पूर्वी रेलवे के मुख्यालय कोलकाता में रेल मंत्रालय का औपचारिक कार्यभार संभालेंगी।
ममता ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान से मैं बहुत चिंतित हूं। ऐसे समय में मैं प्रदेश के लोगों के साथ रहना चाहती हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं रेल भवन की जगह पूर्वी रेलवे के मुख्यालय में मंगलवार को कार्यभार संभालूंगी।" ममता रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों से टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी करेंगी।
इधर, दिल्ली में रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी कोलकाता में भी रेलवे का एक कैम्प ऑफिस खोलेंगी ताकि सभी प्रशासनिक कामों को पश्चिम बंगाल में रहते हुए भी वह कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications