आंध्र में रेड्डी ने किया मंत्रिमंडल का गठन
राज्यपाल एन. डी. तिवारी ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेड्डी की कैबिनेट में छह महिलाओं को भी स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे जिन चार नेताओं को अपने मंत्रिमंडल से बाहर रखा है उनमें गृह मंत्री रहे के. जना रेड्डी और पंचायती राज मंत्री जे. सी. दिवाकर रेड्डी प्रमुख हैं।
नए मंत्रिमंडल में मोहम्मद अहमदुल्लाह एकमात्र मुस्लिम चेहरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications