भारत ने पाक को 26/11 हमले के पर्याप्त साक्ष्य दिए : चिदंबरम
नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय में अपनी दूसरी पारी आरंभ करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा,"गृह मंत्री और एक वकील के रूप में मेरा मानना है कि जो सामग्री हमने उपलब्ध कराई है वह पर्याप्त है।"
चिदंबरम ने कहा,"भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन दस्तावेजों से किसी भी अभियोजन एजेंसी को संतुष्ट हो जाना चाहिए। पहले दस्तावेज में हमने ठोस प्रमाण दिए। दूसरे में हमने उनके 30 प्रश्नों का उत्तर दिया और तीसरे में सभी स्पष्टीकरण दिया।"
उन्होंने कहा कि मुंबई हमले की साजिश रचने वालों और उसके जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए यह पर्याप्त सामग्री है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications