सिख गुरु का शव भारत भेजा जाएगा
विएना, 25 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रियन विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि विएना के एक गुरुद्वारे में विरोधी गुटों की झड़प में मृत 57 वर्षीय सिख गुरु संत रामा नंद के शव को भारत भेजा जाएगा।
प्रवक्ता पीटर लुआंस्की ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय दूतावास जितना जल्दी संभव हो शव को भारत भेजना चाहता है। बहरहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि शव को कब भारत रवाना किया जाएगा।
रविवार को एक धार्मिक समारोह के दौरान छह व्यक्तियों के पिस्तौल और चाकुओं से हमला करने से घायल रामा नंद की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि रविवार को ही हुए हमले में घायल 68 वर्षीय संत निरंजन दास की हालत एक आपात आपरेशन के बाद स्थिर बनी हुई है।
गुरु रविदास गुरुद्वारा के अनुयाइयों और उन्हें सिख नहीं मानने वालों के बीच विएना में हुए संघर्ष में कम से कम 16 लोग घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications