लिट्टे के बाल सैनिकों का पुनर्वास करेगा श्रीलंका
कोलंबो, 25 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सरकार का कहना है कि वह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के बाल सैनिकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनका पुनर्वास किया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्रीलंका की ओर से यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के दौरे के तत्काल बाद की गई है।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "पुनर्वास प्रक्रिया का लक्ष्य लिट्टे के पूर्व बाल सैनिकों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना और उन्हें बेहतर नागरिक बनाना है।"
श्रीलंकाई सरकार का कहना है कि लिट्टे के लगभग 10,000 लड़ाकों ने आत्मासमर्पण किया है जिनमें बड़ी संख्या में नाबालिग भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications