पंजाब में स्थिति नियंत्रण में : बादल
बादल ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्य में जो कुछ भी हुआ है उससे हमें बहुत दुख पहुंचा है लेकिन यह एक धार्मिक मामला है और लोगों के लिए भावनाओं पर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल है। कुछ स्थानों पर प्र्दशानकारियों ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया। हम स्थिति को नियंत्रित करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।"
बादल ने इस बात की पुष्टि की कि जालंधर शहर में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने कहा, "यह सब कुछ अचानक हो गया। धीरे-धीरे यह आग कई शहरों में फैल गई। बहरहाल, स्थिति नियंत्रण में है और सब कुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "मैंने विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से भी बात की है। मैंने उनसे कहा कि वह आस्ट्रिया सरकार से बात करें और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाएं।।"
ज्ञात हो कि सिख पंथ डेरा सचखंड के वरिष्ठ धार्मिक नेता संत रामा नंद की अस्पताल में मौत हो गई जबकि इसी पंथ के मुखिया निरंजन दास की हाल स्थिर बताई जा रही है।
इस बीच उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "विएना हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। इसलिए सोमवार को हमने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications