मुंबई के फोटोग्राफर ने कसाब के खिलाफ गवाही दी

फोटोग्राफर ए.एम.ताकलकर (26 वर्ष) ने विशेष न्यायाधीश एम.एल.तहिलयानी को बताया कि कसाब का आरंभिक बयान दर्ज किए जाते समय वह एक पंच की हैसियत से वहां उपस्थित था। कसाब ने नाविक अमरसिंह सोलंकी की हत्या का अपराध स्वीकार किया था।

स्वतंत्र फोटोग्राफर ताकलकर ने सरकारी वकील उज्‍जवल निकम को बताया कि उसने सुना कि कसाब ने कैसे सोलंकी का गला काटने का वर्णन किया। पुलिस ने पिछले वर्ष 27 नवंबर को नैयर अस्पताल में कसाब का पहला बयान दर्ज किया था।

ताकलकर ने कटघरे में बैठे हुए कसाब की पहचान करते हुए कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर मर्दे और सब इंस्पेक्टर सी.जाधव ने उससे गवाह बनने का आग्रह किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

ताकलकर ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल के ट्रामा केयर सेंटर ले जाया गया तो आरोपी बिस्तर पर बैठा था और अपना नाम कसाब बताया था। उसने पुलिस को बताया कि सोलंकी की मौत के बाद उसके सहयोगियों इस्माइल खान और अबू शोएब ने इंजन कक्ष में उसके शव को रखने में कसाब की मदद की थी।

ताकलकर ने कहा कि कसाब ने उस स्थान को दिखाने की इच्छा जताई जहां शव, सेटेलाइट फोन, जीपीएस उपकरण और डायरी छुपाई गई थी।

बाद में 27 नवंबर की शाम को तटरक्षक बल की सहायता से कुबेर को खोज निकाला गया और उसे दक्षिणी मुंबई की ससून गोदी पर लाया गया। रात में पुलिस कसाब, ताकलकर और एक अन्य गवाह प्रवीण हरगुड़े को कुबेर पर ले गई।

ताकलकर ने कहा कि कसाब उन्हें इंजन कक्ष में ले गया जहां सोलंकी का शव पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+