ईरान और पाकिस्तान में गैस आपूर्ति समझौता
तेहरान, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और ईरान ने गैस आपूर्ति से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ईरान से पाकिस्तान में गैस की आपूर्ति की जाएगी।
दोनों देशों के बीच इस समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अनुसार ईरान और पाकिस्तान के बीच पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिसके जरिए गैस की आपूर्ति होगी।
ईरानी तेल मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच 2,700 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन होगी। इसके जरिए 15 करोड़ क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति प्रतिदिन होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications