बादल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
राज्य सरकार के प्रवक्ता हरचरण बैंस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "रविवार को विएना में सिख समूह के साथ हुई हिंसक घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए सोमवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "जालंधर में रविवार को स्थिति बिगड़ गई। वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा है। एहतियात के तौर पर सेना के जवानों को बुला लिया गया है और उनसे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करने को कहा गया है।"
उन्होंने कहा कि हिंसा और न फैले, इस बारे में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
बैंस ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल विदश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications