Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विएना गुरुद्वारा हमले के बाद पंजाब में हिंसा, 1 की मौत, (लीड-4)

इस दौरान न केवल ट्रेनों तथा बसों में आग लगा दी गई बल्कि कुछ प्रमुख राजमार्गो को भी अवरुद्ध कर दिया गया। जालंधर कैंट स्टेशन में ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी गई जबकि एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर कई दुकानों और वाहनों को जला दिया गया।

पंजाब के दोआबा क्षेत्र के जालंधर, फगवाड़ा, होशियारपुर और नवांशहर कस्बों में प्रदर्शनकारी लाठियों, तलवारों और ईंट पत्थरों से लैस होकर सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कुछ स्थानों पर बल प्रयोग किया। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को जालंधर शहर में पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और आठ लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

जालंधर में रविवार रात से ही कर्फ्यू जारी है और वहां पुलिस के साथ-साथ सेना तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान स्थितियों पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लुधियाना और होशियारपुर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विरोध प्रदर्शन हरियाणा में भी फैल गया है। जहां प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक एक को अवरुद्ध कर दिया है। दिल्ली-लाहौर बस सेवा को भी लुधियाना शहर के एक पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया है।

उधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों से शांति और सौहार्द कायम करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि विएना की घटना के कारण पंजाब में भड़की हिंसा से उन्हें गहरा दुख हुआ है। किसी भी उकसावे की स्थिति समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों के बीच शांति और सौहार्द कायम रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी वर्गो के लोगों से हिंसा को त्यागने और शांति स्थापित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में कर्फ्यू लागू है वहां के लोगों को अनिवार्य रूप से अपने घरों में चला जाना चाहिए और सुरक्षा बलों को कानून और व्यवस्था स्थापित करने देना चाहिए।

सोमवार को सिख गुरु संत रामानंद (57) की विएना के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह भारत से यहां आए थे। घटना के समय गुरुद्वारे में मौजूद एक अन्य अतिथि सिख गुरु संत निरंजन दास (68) की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी आपातकालीन शल्य चिकित्सा की गई है।

माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में लिए गए छह व्यक्तियों ने ही गुरुद्वारे में प्रार्थना के दौरान हमले की शुरुआत की थी। आगे और गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छह दाढ़ी और पगड़ीधारी लोगों ने विएना के गुरुद्वारे में उस समय हमला बोल दिया जब वहां धर्मगुरु लोगों को उपदेश दे रहे थे।

हमलावरों में से एक ने गोलीबारी की जबकि बाकी ने चाकुओं से हमला किया हालांकि वहां मौजूद अनुयाइयों ने तत्काल हमलावरों पर काबू पा लिया लेकिन तब तक वे कई लोगों को घायल कर चुके थे।

इस गुरुद्वारे में सिख पंथ डेरा सचखंड के अनुयायी प्रार्थना के लिए एकत्रित होते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+