उत्तरी इलाके में चुनाव कराएगा श्रीलंका
स्थानीय शासन और प्रांतीय परिषदों के मंत्री जनका बांदरा तेन्नाकून ने कहा, "मैंने आज इससे संबंधित प्रासंगिक राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए हैं।"
उन्होंने कहा कि वावुनिया और जाफना जिलों में स्थानीय परिषदों के चुनाव अगस्त से पहले करा लिए जाएंगे।
तेन्नाकून ने कहा कि निर्वाचन आयोग को अगले कुछ दिनों में नामांकन के लिए कहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शेष उत्तरी प्रांत में परिषदों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे।
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ 25 वर्ष से जारी संघर्ष के अंत की सरकार की घोषणा के बाद उत्तरी क्षेत्र में आयोजित यह पहला चुनाव होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications