लापांग ने विश्वास मत जीता
विगत 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले डी. डी. लापांग के नेतृत्व वाली सरकार ने ध्वनिमत से यह विश्वास मत जीता। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चार्ल्स पींग्रोप को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
राज्य विधानसभा में एमयूए के 43 सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस के 26 और युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के नौ, पांच निर्दलीय और तीन अन्य हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के मद्देनजर विगत 19 मार्च को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। इसके बाद लापांग ने राज्यपाल आर. एस. मुशहरी के समक्ष सरकार बनाने का दावा किया था। राज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications