सीबीएससी 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को

सीबीएससी की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम को सीबीएससी की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे अपलोड कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस साल देश और विदेश में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 824,438 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें लड़कियों की संख्या 336,963 और लड़कों की संख्या 487,475 है।

शर्मा ने बताया कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम एमटीएनएल के टेलीफोन नंबर (011) 28127030 पर फोन कर के भी हासिल कर सकते हैं।

सीबीएससी ने छात्रों की सुविधा के लिए भारत में 18 हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किए हैं, जबकि विदेश में तीन केंद्र दुबई, दोहा-कतर और कुवैत में बनाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+