इंदौर के चिड़ियाघर में तेंदुए की मौत
चिड़ियाघर से मिली जानकारी के मुताबिक 29 मई 1990 को जन्मे तेंदुए प्रिन्स की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका है। प्रभारी चिकित्सक डा़ एस़ एऩ शेख ने बताया है कि प्रिन्स के लिवर ने काम करना बंद कर दिया था जिसका असर अन्य अंगों पर भी पड़ रहा था। इसी के चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई।
शेख के मुताबिक तेंदुए की औसत आयु 15-16 वर्ष होती है। प्रिन्स इस आयु को पार कर गया था और उसे बीमारियों ने घेर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications