आईआईटी प्रवेश परीक्षा में नितिन जैन को सर्वोच्च स्थान (लीड-1)
आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सफल होने वाले 10,035 छात्र 15 संस्थानों में दाखिला पाएंगे। इन सफल छात्रों में 1,048 लड़कियां और 8,987 लड़के हैं।
कानपुर की कृतिका सिंह लड़कियों में अव्वल रहीं। उनको सभी सफल छात्रों में 56वां स्थान प्राप्त हुआ। कुल 384,977 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शिरकत किया। इनमें 286,949 लड़के और 98,028 लड़कियां थीं।
सफल छात्रों को प्रवेश के लिए सीटों के आवंटन की खातिर काउंसलिंग नौ से 16 जून के बीच आयोजित होगी। पाठ्यक्रमों के आवंटन की घोषणा 24 जून को होगी।
जैन ने आईएएनएस से कहा,"मुझे अच्छे परिणाम की आशा थी लेकिन मैंने कभी भी आईआईटी-जेईई में सर्वोच्च स्थान हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था। इसका सारा श्रेय मेरे अध्यापकों और विशेषकर मेरे परिवार को है जिसने हर महत्वपूर्ण समय में मुझे पूरा समर्थन दिया।"
फरीदाबाद के मॉडर्न विद्या निकेतन के छात्र जैन ने 12 वीं परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
विदेश में स्थित एकमात्र परीक्षा केंद्र दुबई में प्रवेश परीक्षा में शामिल 176 छात्रों में से सात छात्र सफल हुए हैं।
आरक्षित श्रेणी के 1,930 और विकलांग श्रेणी के 138 छात्र भी परीक्षा में सफल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications