मुखर्जी और सहयोगियों की बैठक में बजट रहा मुद्दा (लीड-1)
वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने आज एक बैठक की। वित्त मंत्रालय जुलाई के दूसरे सप्ताह तक बजट प्रस्ताव पेश करना चाहता है।"
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "पदभार संभालने के तत्काल बाद ही मुखर्जी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय से जुड़े सभी विभागों के मसलों और कई कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।"
बयान में कहा गया है कि बैठकों के दौरान आगामी बजट पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुखर्जी ने जल्द बजट पेश करने की उम्मीद जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications