आपात स्थिति में ओमान एयर का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की जांच की। विमान में 110 यात्री सवार थे।
चेन्नई जा रही ओमान एयर की उड़ान संख्या 857 के चालक दल के एक सदस्य को शौचालय में एक पर्चा मिला, जिस पर लिखा था, "तुम सभी मरोगे, अलविदा।"
विमान के कप्तान ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई हवाई अड्डे से संपर्क किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications