अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए उत्तर कोरिया खतरा : ओबामा
उत्तर कोरिया ने कम दूरी क्षमता वाली मिसाइलों के परीक्षण की भी बात कही है।
ओबामा की ओर से जारी एक त्वरित बयान में उत्तर कोरिया के इस कदम को सभी राष्ट्रों के लिए चिंता का विषय करार दिया गया।
ओबामा ने कहा, "परमाणु हथियार के साथ साथ बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करने की उत्तर कोरिया की कोशिश अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए खतरा है।"
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अवहेलना कर उत्तर कोरिया ने सीधे तौर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चुनौती दी है।
बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया के इस कदम से उत्तर-पूर्व एशिया में तनाव और अस्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह के उकसावे वाले कदम से उत्तर कोरिया पूरी तरह अलग-थलग पड़ पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications