नेपाल में 3 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली (लीड-1)

काठमांडू, 25 मई (आईएएनएस)। कम्युनिस्ट नेता माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में सोमवार को तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक नेपाली पोशाक में शपथ ली। उधर उनके विरोधियों ने चेतावनी दी है कि नई सरकार तीन महीने में गिर जाएगी।

राजनीति में आने से पहले एक बैंक में कैशियर रहे माधव कुमार अब पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के बाद गणतांत्रिक नेपाल के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उनके सामने अगले वर्ष तक नए संविधान के निर्माण का काफी कठिन कार्य है।

माधव कुमार नेपाल को राष्ट्रपति भवन में स्थानीय समयानुसार 11.10 बजे सुबह राष्ट्रपति रामबरन यादव ने शपथ दिलाई।

अपने पूर्ववर्ती प्रचंड की तरह ही नेपाल ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं ली। उन्होंने केवल इतना कहा, "मैं शपथ लेता हूं।"

इसके बाद मंत्रिमंडल के दो अन्य सदस्यों सुरेंद्र पांडे और विद्या देवी भंडारी को शपथ दिलाई गई। दोनों मंत्री उनकी ही पार्टी नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (एमाले) के सदस्य हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राजनेता, राजनयिक एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ ही सेना प्रमुख रुकमंगद कटवाल भी मौजूद थे।

माधव नेपाल ने 16 वर्षो तक भूमिगत रह कर काम किया। उस वक्त देश में राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+