पत्नी और बेटे की हत्या कर कार में लगाई थी आग
तीन दिन पूर्व शुक्रवार को कुडैल थाना क्षेत्र के नाचबोट घाट में जली हुई मारूति कार मिली थी जिसमें से एक महिला और बच्चे की लाश बरामद की गई थी। लाश उज्जैन के रहने वाले गणेश कुमार की पत्नी गिरिजा बाई और उसके सात माह के बेटे कृष्णकान्त की थी। गणेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी कार हादसे का शिकार हो गई है जिसमें वह तो बच गया है मगर उसकी बीवी व बच्चा की मौत को गई।
गणेश के ससुराल वालों और पुलिस को हादसे की कहानी में कुछ शक नजर आया तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई और उसने सारा सच उगल दिया। गणेश ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और बच्चे की सीट बैल्ट से गला घोटकर हत्या की थी। उसके बाद मारूति कार को खाई में धकेल दिया था। कार बीच में ही अटक गई तो उसने गैसकिट से कार में आग लगा दी। इसमें दोनों की लाशें बुरी तरह जल गई।
पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता खत्री ने सोमवार को बताया कि पत्नी और बेटे की हत्या कर कार में आग लगाने वाले गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खत्री के मुताबिक गणेश ने काफी पहले दोनों को मारने की साजिश रची थी जिसे उसने धाराजी में स्नान कराने के लिए ले जाते वक्त अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications