विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देंगे मुलायम
प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले मुलायम 2007 के विधानसभा चुनाव में इटावा जिले की भरथना विधानसभा सीट से चुने गए थे, जिसके बाद वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गए।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि सपा मुखिया ने फैसला किया है कि वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सपा मुख्यालय में पार्टी विधायकों के साथ बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने यह फैसला किया।
प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में तय हुआ कि पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब विधानसभा में मुलायम की जगह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सभालेंगे। इसके अलावा आजम खान को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद वकार अहमद को विधानसभा में उप-नेता चुना गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications