एयर इंडिया के कार्गो कांप्लेक्स से सोने और चांदी की लूट
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि बंदूक और रिवाल्वर से लैस अपराधी उच्च सुरक्षा जोन में करीब 11.30 बजे घुसे और रोकने पर सुरक्षा गार्ड एस. भोसले पर हमला कर दिया।
उस समय मेसर्स पीडिलाइट इंडस्ट्रीज के कुछ अधिकारी सोने के छह पैकेटों और चांदी के सिक्कों की बुकिंग करवा रहे थे। इसका वजन करीब 145 किलोग्राम था। यह माल हैदराबाद भेजे जाने वाला था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कंपनी के अधिकारी पैकेटों की स्क्रिनिंग करवाने में लगे हुए तभी हथियार बंद बदमाश कांप्लेक्स में दाखिल हुए। वे सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए पैकटों के साथ कार में सवार होकर घटना स्थल से मिनटों में फरार हो गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा,"हमने शहर के सभी मार्गो पर अवरोधक लगा दिया है और निकासी के सभी रास्तों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया है।"
एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक घायल सुरक्षा गार्ड को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications