मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 100.95 अंकों की बढ़त के साथ 13,988.10 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 26.07 अंकों की बढ़त के साथ 13,913.22 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले सोमवार को 0.40 अंकों की गिरावट के साथ 4,238.10 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले 0.95 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 4,237.55 के स्तर पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications