पश्चिम बंगाल में तूफान से 3 मरे
अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान ने दिन में 11 बजे के आसपास कोलकाता में दस्तक दी। इससे बड़ी संख्या में पेड़ गिर और सड़कों में गड्डे पड़ गए। पेड़ गिरने और मकान क्षतिग्रस्त होने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।
राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि बचाव कार्यो के लिए सेना बुलाई गई है। पुलिस उपायुक्त (जासूसी विभाग) जावेद शमीम ने आईएएनएस को बताया कि आपात परिस्थतियों के लिए नौकाओं को तैयार रखा गया है ताकि निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications