उत्तर प्रदेश में विस्फोटकों के साथ एक गिरफ्तार
जिले के पटेरही थाना-प्रभारी रियाज अहमद ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके के पटेहरा कला गांव के जंगल में रविवार रात अखिलेश सिंह (25 वर्ष) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 200 डेटोनेटर, 200 जिलेटिन की छड़े, 25 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट सहित अन्य विफोटक बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति विस्फोटक लेकर कहां जा रहा था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
थाना-प्रभारी ने गिरफ्तार व्यक्ति के नक्सलियों से संबंध होने की आशंका से इंकार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications