लुधियाना में कर्फ्यू, दिल्ली-लाहौर बस रुकी
राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से लाहौर के लिए चली बस को लुधियाना में सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया। बस में दोनों देशों के नागरिक सवार हैं और वे सभी सुरक्षित हैं।
हिंसा की वजह से लुधियाना और औद्योगिक कस्बे फगवाड़ा में कर्फ्यू लगाया गया है। इससे पहले यहां दलित सिख समुदाय की ओर से हिंसक प्रदर्शन किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications