मेरे निष्कासन पर पार्टी पुनर्विचार करे : आजम खान
रामपुर में संवाददाताओं से बातचीत में आजम खान ने कहा कि सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाय। उस अधिवेशन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता फैसला करें कि आजम खान सपा में रहेंगे या नहीं।
ज्ञात हो कि सपा ने रविवार को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने पूर्व महासचिव आजम खान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था।
उधर, सपा द्वारा आजम के निष्कासन के फैसले के बाद से रामपुर में आजम समर्थक लगातार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। सोमवार को समर्थकों ने सपा के झ्झंडे जलाये और सपा महासिचव अमर सिंह और कल्याण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह की कल्याण सिंह से दोस्ती से नाराज होकर आजम खान ने बगावती तेवर अपनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications