प्रधानमंत्री ने की पंजाब में शांति की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा, "विएना में हुई घटना के बाद पंजाब में फैली हिंसा से मैं बेहद व्यथित हूं। उकसावे का कारण चाहे जो भी हो हमें विभिन्न वर्गो के लोगों के बीच शांति और सद्भावना बनाए रखनी है।"
उन्होंने कहा, "मैं पंजाब में सभी वर्गो के लोगों से अपील करता हूं कि वे हिंसा को त्यागकर शांति स्थापित करें। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगा है वहां लोग अपने घरों में रहें और सुरक्षा बलों को कानून व्यवस्था लागू करने दें।"
उन्होंने कहा कि सिखों के सभी गुरुओं ने समता, भाई चारे और सद्भावना का संदेश दिया है।
आस्ट्रिया की राजधानी विएना में एक गुरुद्वारे में हिंसक वारदात में एक सिख गुरु की मौत हो जाने और अनेक लोगों के घायल हो जाने की प्रतिक्रिया स्वरूप पंजाब में हिंसा फैल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications