आईआईटी में सुपर थर्टी के 28 छात्र सफल हुए
संस्थान के संचालक कुमार आनंद ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि अभी दो छात्रों का रिजल्ट नहीं देखा जा सका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष भी संस्थान का परिणाम 100 प्रतिशत ही होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्थान की नम्रता जायसवाल ने प्रवेश परीक्षा में 323वीं रैंक लाते हुए संस्थान में अव्वल रही।
पटना में और सुपर थर्टी होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि अब वे भी संस्थान को बड़ा करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आईआईटी में पटना के छात्रों के परिणाम पर आशा के अनुरूप बताया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सुपर थर्टी के सभी 30 छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल ही नहीं हुए थे बल्कि संस्थान के शितिकंठ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
ज्ञात हो कि सुपर थर्टी में प्रवेष परीक्षा के बाद 30 छात्रों का नामांकन होता है जिन्हें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications