Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विएना में सिख गुरु की हत्या के बाद पंजाब में हिंसा भड़की (लीड-3)

इस दौरान न केवल ट्रेनों तथा बसों को आग लगा दी गई बल्कि कुछ प्रमुख राजमार्गो को भी अवरुद्ध कर दिया गया। जालंधर कैंट स्टेशन में ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी गई जबकि एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर कई दुकानों और वाहनों को जला दिया गया।

पंजाब के दोआबा क्षेत्र के जालंधर, फगवाड़ा, होशियारपुर और नवांशहर कस्बों में प्रदर्शनकारी लाठियों, तलवारों और ईंट पत्थरों से लैस होकर सड़कों पर उतर आए।

जालंधर में रविवार रात से ही कर्फ्यू जारी है और वहां पुलिस के साथ-साथ सेना तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान स्थितियों पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच सोमवार सुबह होशियारपुर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया।

विरोध प्रदर्शन हरियाणा में भी फैल गया है। जहां प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक एक को अवरुद्ध कर दिया है।

सोमवार को सिख गुरु संत रामा नंद (57) की विएना के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह भारत से यहां आए थे। घटना के समय गुरुद्वारे में मौजूद एक अन्य अतिथि सिख गुरु संत निरंजन दास (68) की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी आपातकालीन शल्य चिकित्सा की गई है।

माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में लिए गए छह व्यक्तियों ने ही गुरुद्वारे में प्रार्थना के दौरान हमले की शुरुआत की थी। आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छह दाढ़ी और पगड़ीधारी लोगों ने विएना के गुरुद्वारे में उस समय हमला बोल दिया जब वहां धर्मगुरु लोगों को उपदेश दे रहे थे।

हमलावरों में से एक ने गोलीबारी की जबकि बाकी ने चाकुओं से हमला किया हालांकि वहां मौजूद अनुयाइयों ने तत्काल हमलावरों पर काबू पा लिया लेकिन तब तक वे कई लोगों को घायल कर चुके थे।

इस गुरुद्वारे में सिख पंथ डेरा सच खंड के अनुयायी प्रार्थना के लिए एकत्रित होते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+