भारती और एमटीएन की बातचीत दोबारा शुरू (लीड-1)
दोनों कंपनियों के बीच लगभग 25 अरब डॉलर के संभावित सौदे के लिए हो रही बातचीत पिछले वर्ष विफल हो गई थी।
दोनों कंपनियों द्वारा सोमवार को की गई घोषणा के मुताबिक दोनों पक्ष एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिसके मुताबिक भारती एमटीएन के 49 फीसदी शेयरों की मालिक होगी जबकि एमटीएन की भारती में 36 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
कंपनियों की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक, "भारती और एमटीएन 31 जुलाई 2009 तक इस संबंध में बातचीत करने के लिए राजी हो गए हैं। इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता समूह का गठन करेंगी।"
शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होते वक्त भारती के शेयरों के आधार पर उसकी कीमत लगभग 25 अरब डॉलर आंकी गई जबकि एमटीएन की कीमत लगभग 35 अरब डॉलर आंकी गई। इसी आधार पर इस सौदे की कीमत का आकलन किया गया।
उल्लेखनीय है कि दोनों कंपनियों के कुल मिलाकर 10 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं और दोनों कंपनियों के बीच सौदे की दशा में जो नई कंपनी बनेगी वह दुनिया की शीर्ष पांच दूरसंचार कंपनियों में शुमार होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications