आईआईटी-जेईई में 10,035 अभ्‍यर्थी सफल

IIT-JEE
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2009 (जी-2009) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 10,035 छात्र सफल हुए हैं। आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सफल होने वाले 10,035 छात्र 15 संस्थानों में दाखिला पाएंगे। इन सफल छात्रों में 1,048 लड़किया और 8,987 लड़के हैं।

दिल्ली जोन के छात्र नितिन जैन ने परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। कानपुर जोन की कृतिका सिंह लड़कियों में अव्वल रही हैं। कम से कम 384,977 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शिरकत की थी।

सफल छात्रों को प्रवेश के लिए सीटों के आवंटन की खातिर काउंसलिंग नौ से 16 जून के बीच आयोजित होगी। पाठ्यक्रमों का आवंटन 24 जून को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+