इंटरमीडिएट के परिणाम 27 को

इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर बारह बजे घोषित किये जाएंगे। दोपहर बारह बजे परिणाम इंटरनेट वेबसाइट www.result.net और www.examresult.net पर अपलोड किये जाएंगे। छात्र मोबाइल फोन पर भी परिणाम की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए 'रिजल्ट स्पेस यूपी12 स्पेस रोल नंबर' को 56263 पर एसएमएस करना होगा।
हाईस्कूल के परिणाम 30 को
बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम तीस मई को दोपहर बारह बजे घोषित किये जाएंगे। हाईस्कूल परिणाम भी उपर्युक्त वेबसाइट पर देखे जा सकंगे। मोबाइल फोन पर परिणाम देखने के लिए 'रिजल्ट स्पेस यूपी10 स्पेस रोल नंबर' को 56263 पर एसएमएस करना होगा।
इस साल यूपी बोर्ड में करीब 56 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 24 लाख छात्र इंटर और 32 लाख छात्र हाइस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications