आजम खां सपा से निष्‍कासित

Azam Khan
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह से बढ़ते विवादों को देखते हुए आखिरकार पार्टी ने बागी तेवर अपनाने वाले आजम खां को छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आजम खां को अनुशासनहीन आचरण और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खां पिछले कई दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। उन्‍हें कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वो बाज नहीं आये इसलिए पार्टी ने यह कदम उठाया।

महंगी पड़ी अमर सिंह से दुश्‍मनी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर की सीट पर सपा प्रत्‍याशी जयाप्रदा के विरोध में आजम खां ने जमकर प्रचार किया, जिसके चलते अमर सिंह और आजम खां के बीच ठन गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप करते रहे। इसी बीच यह भी खबर आयी कि आजम खां ने कंप्‍यूटर से तैयार की गईं जयाप्रदा की अश्‍लील तस्‍वीरें बांटीं।

इसके अलावा आजम खां ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की पूर्व बीजेपी नेता कल्याण सिंह के साथ दोस्ती का भी विरोध किया था। आजम खां सपा सरकार में नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+