आतंकी ढांचे को खत्‍म करे पाक: कृष्णा

SM Krishna
नई दिल्ली। भारत की गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति और पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए एस.एम.कृष्णा ने शनिवार को विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले बयान में कहा कि यदि पाकिस्तान भारत के साथ समग्र वार्ता आरंभ करना चाहता है तो उसे आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।

कृष्णा ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आमतौर पर हम अपने पड़ोसियों से दोस्ताना रिश्ते पसंद करते हैं। हम शांति और दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं परंतु आतंकवादी ढांचे को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान को ठोस कार्रवाई करनी होगी।"

शांति वार्ता में अभी देर

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत वार्ता फिर आरंभ करेगा कृष्णा ने कहा कि इसमें काफी अवरोध है। इन अवरोधों को हटाने के लिए पाकिस्तान को आवश्यक कदम उठाना है। कृष्णा ने श्रीलंका से भी आग्रह किया कि देश के सभी समुदायों के बीच शक्ति का प्रभावी हस्तांतरण करके संघर्ष के मूल कारणों को हल करे।

कृष्णा ने कहा, "हमारा मानना है कि श्रीलंका में संघर्ष अब समाप्त हो गया है और यह समय संघर्ष के मूल कारणों को सुलझाने का है।" उन्होंने कहा, "इसमें श्रीलंका के सभी समुदायों की सत्ता में प्रभावी भागीदारी देने जैसा राजनीतिक कदम शामिल है, जिससे तमिल सहित सभी समुदाय श्रीलंका को अपना घर महसूस कर सकें और अपने जीवन को गरिमा और स्वतंत्रता से आगे बढ़ा सके।" कृष्णा ने कहा कि भारत संघर्ष से प्रभावित और विस्थापित लोगों के शीघ्र पुनर्वास के लिए लोगों और सरकार के साथ काम करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+