'आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे पाक'

विदेश मंत्री की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को पहली पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा,'' हम अपने पड़ोसियों के साथ शांति के साथ रहना चाहते हैं, ये हमारी इच्छा है.''
एसएम कृष्णा का कहना था,''हम शांति और दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं परंतु आतंकवादी ढाँचे को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान को ठोस कार्रवाई करनी होगी.''
हम शांति और दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं परंतु आतंकवादी ढाँचे को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान को ठोस कार्रवाई करनी होगी एसएम कृष्णा, भारतीय विदेश मंत्री
| |
ये पूछे जाने पर कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ वार्ता फिर शुरू करेगा, भारतीय विदेश मंत्री का कहना था कि इसमें दिक्कतें हैं, इन दिक्कतों को हटाने के लिए पाकिस्तान को आवश्यक क़दम उठाने हैं.
साथ ही भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने श्रीलंका से भी आग्रह किया कि वह संघर्ष के मूल कारणों को हल करे.
उन्होंने कहा,"हमारा मानना है कि श्रीलंका में संघर्ष अब समाप्त हो गया है और यह समय संघर्ष के मूल कारणों को सुलझाने का है."
उनका कहना था कि इसमें श्रीलंका के सभी समुदायों की सत्ता में प्रभावी भागीदारी देने जैसा राजनीतिक क़दम शामिल है.
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत संघर्ष से प्रभावित और विस्थापित लोगों के शीघ्र पुनर्वास के लिए श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर काम करेगा.


Click it and Unblock the Notifications