'छात्रों को मिलेंगे फ्री रेलवे पास'

ममता बनर्जी ने कहा है कि वो रेलवे का व्यवसायीकरण करना चाहती हैं, लेकिन मानवीय व्यवसायीकरण। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे पहला काम रेल बजट तैयार करना है। इसके अलावा रेलवे के विस्तार की तेयारी में भी हैं।
ममला बनर्जी के कार्यों पर औद्योगिक क्षेत्रों की भी नजर रहेगी। वो इसलिए क्योंकि सिंगुर से टाटा का नैनो प्रोजेक्ट स्थानांतरित होने के बाद से ममता के हर कदम पर उद्योग जगत की नजर रहती है। हालांकि ममता बनर्जी पहले भी रेल मंत्री रह चुकी हैं। पहली बार वो 1984 में 13 अक्तूबर 1999 से 16 मार्च 2001 तक रेल मंत्री रहीं।


Click it and Unblock the Notifications