'पाक से ज्‍यादा चीन से खतरा'

Fali Homi Major
नई दिल्‍ली। भारतीय वायुसेना के चीफ मार्शल फाली होमी मेजर ने कहा है कि भारत को पाकिस्‍तान से ज्‍यादा खतरा चीन से है, क्‍योंकि बीजिंग की सैन्‍य क्षमता को नई दिल्‍ली में बैठे लोग कम जानते हैं।

चीफ मार्शल ने कहा कि चीन की सेना में जवानों की संख्‍या पाकिस्‍तान से तीन गुनी है। चीन की कार्यप्रणाली का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। एक अखबार को दिये गये साक्षात्‍कार में होमी मेजर ने कहा कि लड़ाई करने में चीन कितना सक्षम है, यह हम बहुत कम जानते हैं। निश्चित रूप से चीन भारत के लिए बड़ा खतरा है।

सीमा विवाद फिर उखड़ा

होमी मेजर ने कहा कि 1962 में हिमालय बॉर्डर पर हुए विवाद में दोनों ने एक दूसरे की जमीन पर कब्‍जा करने का आरोप लगाया था।

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से पर चीन के दावे के बाद भारतीय राजनय मे एक हलचल फिर शुरू हो गई है। दोनों ने एक दूसरे को सीमा विवाद का राजनातिक हल निकालने का भरोसा दिलाया है। लेकिन अगर विवाद बढ़ा तो चीन बहुत सारे खतरे पैदा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+