खंडूरी पर फिलहाल फैसला नहीं: भाजपा

राज्य में भाजपा की हार के बाद पार्टी में कलह के कारण खंडूरी ने इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी को राज्य की सभी पांचों संसदीय सीटों पर पराजय झेलनी पड़ी।
संसदीय बोर्ड लेगा फैसला
भाजपा संसदीय बोर्ड की एक बैठक के बाद पार्टी महासचिव अरुण जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में दो पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर चर्चा हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया।
बैठक में लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड भाजपा में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications