बीबीसी स्वात में, सेना ने मिंगोरा को घेरा

बीबीसी स्वात में, सेना ने मिंगोरा को घेरा

बीबीसी संवाददाता बारबरा प्लेट को एक पहाड़ पर ले जाया गया. सेना के अनुसार कुछ दिन पहले वह इलाक़ा चरमपंथियों का अड्डा था लेकिन अब सेना के नियंत्रण में है.

कुछ हफ़्ते पहले सरकार और तालेबान चरमपंथियों के बीच स्वात में शांति समझौता टूट गया था और इसके बाद वहाँ लड़ाई छिड़ गई. वहाँ से लाखों लोगों का पलायन हुआ है और अनेक शरणार्थी शिविरों में हैं.

'मिंगोर को घेरा, लड़ाई किसी भी समय'

लेफ़्टेनेंट कर्नल रियाज़ ने मुझे पहाड़ में एक बड़ा गढ्ढा दिखाया और बताया कि वह बीस फीट लंबा और 80 फ़ीट चौड़ा है. बमबारी से बचने के लिए इसे चरमपंथी इस्तेमाल किया करते थे बीबीसी संवाददाता बारबरा प्लेट

लेफ़्टेनेंट कर्नल रियाज़ ने मुझे पहाड़ में एक बड़ा गढ्ढा दिखाया और बताया कि वह बीस फीट लंबा और 80 फ़ीट चौड़ा है. बमबारी से बचने के लिए इसे चरमपंथी इस्तेमाल किया करते थे

बीबीसी संवाददाता के अनुसार उन्होंने वहाँ लंबी सुरंगें और बंकर देखे जिन्हें चरमपंथी बमबारी से बचने के लिए इस्तेमाल किया करते थे. उनके अनुसार इससे पता चलता है कि चरमपंथियाँ का वहाँ किस तरह का कब्ज़ा था.

बारबरा प्लेट के अनुसार, "लेफ़्टेनेंट कर्नल रियाज़ ने मुझे पहाड़ में एक बड़ागढ्ढा दिखाया और बताया कि वह बीस फीट लंबा और 80 फ़ीट चौड़ा है."

पर्यवेक्षकों का कहना है कि ऐसा प्रतीत नहीं होता कि ज़मीन पर भीषण संघर्ष चल रहा है और सेना का दावे का भी सबूत नहीं मिलता कि हज़ारों चरमपंथी लड़ाई में मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने स्वात घाटी के मुख्य शहर मिंगोरा को घेर लिया है और लड़ाई किसी भी समय शुरु हो सकती है.

उधर संयुक्त राष्ट्र ने अपील की है कि पलायन कर अपना घर छोड़ भागे लोगों की मदद के लिए उसे करोड़ों डॉलर की ज़रूरत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+